अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सरिया से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरा। हादसे में ट्रक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चालक, क्लीनर और एक मजदूर शामिल बताए जा रहे हैं। यह पूरी घटना रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-39 की है।
बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-39 पर नेमुआ मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक, क्लीनर और एक मजदूर की जान चली गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
ये भी पढ़ें: सांसद के छोटे भाई ने किया सुसाइड: तड़के सुबह कुएं में कूदकर दी जान, परिवार समेत समर्थकों में शोक की लहर
ट्रक में फंसे शव
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शव उसके अंदर बुरी तरह फंस गए थे। मौके पर देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पहले क्रेन बुलाकर ट्रक को सीधा किया गया, जिसके बाद दो शव बाहर निकाले जा सके।
कटर मशीन का लिया सहारा
वहीं तीसरे शव तक पहुंच पाना बेहद मुश्किल था, क्योंकि वह ट्रक की बॉडी में बुरी तरह फंस गया था। अंततः कटर मशीन की मदद से ट्रक की बॉडी को काटकर तीसरे शव को बाहर निकाला गया। पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 4 घंटे तक चला। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो की पहचान हो चुकी है। इनमें दिलीप केवट पिता राजेश केवट, निवासी ग्राम पडरी, जिला मैहर और विष्णु केवट पिता माखनलाल केवट, निवासी रामगढ़, जिला मैहर शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें: 80 लाख बकाया होने पर गांव की बिजली काटी: कटनी में पानी के लिए ग्रामीण परेशान, जेई बोले- आधा बिल जमा करो तभी चालू होगी
शुरुआती जांच में हादसे का कारण
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी और तहसीलदार सुजीत नागेश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण ट्रक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

