अनमोल मिश्रा, सतना। धार्मिक नगरी चित्रकूट के प्रथम द्वार मझगवां में क्षेत्रीय जनसमस्याओं और बदहाल सड़कों को लेकर सियासी पारा बढ़ गया है। सतना-चित्रकूट मार्ग और मझगवां-पहाड़ीखेड़ा मार्ग की जर्जर हालत सहित 10 सूत्रीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी और ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आशुतोष द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश महासचिव दिलीप मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, किसानों और स्थानीय ग्रामीणों ने मझगवां एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।
क्रांति नगर से शुरू हुआ पैदल मार्च, SDM दफ्तर पर गूंजे नारे
मझगवां की बदहाल व्यवस्थाओं और खस्ताहाल सड़कों के खिलाफ सुबह से ही प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा शुरू हो गया था। सुबह 11 बजे क्रांति नगर से शुरू हुआ यह शांतिपूर्ण पैदल मार्च बस स्टैंड, पीडब्ल्यूडी ऑफिस और थाना परिसर से होते हुए सीधे अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचा। एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द सड़कों के निर्माण व स्थानीय समस्याओं के निराकरण की चेतावनी दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


