अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद क्षेत्र में शनिवार सुबह रीवा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में टीम ने जसो थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिजहटी गांव स्थित अमकुई समिति प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बघेल के निवास पर सुबह करीब 5 बजे दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहा। EOW की टीम समिति प्रबंधक की आय, संपत्ति और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जांच में जुटी है।

सुबह-सुबह पहुंची EOW की टीम, इलाके में हलचल

सुबह के पांच बजे जब गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था, तभी EOW की टीम की सिजहटी गांव में दस्तक से हलचल तेज हो गई। टीम ने समिति प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बघेल के निवास पर पहुंचकर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपत्ति और आय से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

आय और संपत्ति के बीच अंतर की होगी जांच

EOW की इस कार्रवाई का मुख्य केंद्र समिति प्रबंधक की आय और उनकी संपत्ति से जुड़े तथ्यों की जांच है। टीम द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान संपत्ति से जुड़े कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं और आय के स्रोतों के संबंध में क्या जानकारी मिलती है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, फिलहाल, कार्रवाई के दौरान कितनी संपत्ति और कौन-कौन से दस्तावेज मिले हैं, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। EOW की जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी जारी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m