जींद, संजय कुमार. कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा द्वारा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस की CWC कमेटी को पत्र लिखे जाने के बाद कांग्रेस के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कुलदीप शर्मा के बयान पर रोष जताते हुए उन पर तीखा पलटवार किया।
सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि कुलदीप शर्मा के पीछे भाजपा के कुछ नेताओं का हाथ है और वह केवल एक मोहरे के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुलदीप शर्मा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कई अहसान रहे हैं और एक समय वह स्वयं भूपेंद्र हुड्डा के नाम की माला जपा करते थे।
सांसद ने दीपेंद्र हुड्डा का बचाव करते हुए कहा कि वह पांच बार के सांसद हैं और 36 बिरादरी के मान-सम्मान की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा परिवार ने हमेशा सिख समाज का सम्मान किया है। सतपाल ब्रह्मचारी ने पंजाब के ऐतिहासिक ‘पगड़ी संभाल जट्टा’ आंदोलन का जिक्र करते हुए हुड्डा परिवार की पुरानी भूमिका का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि कुलदीप शर्मा पहले भूपेंद्र हुड्डा को भविष्य का मुख्यमंत्री बताते हुए उनकी तारीफ किया करते थे। अब उनके द्वारा दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना राजनीतिक रूप से सवाल खड़े करता है।
सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कुलदीप शर्मा के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सज्जन कुमार की कोठी पर शादी की थी। उन्होंने कुलदीप शर्मा के मौजूदा रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर इस तरह की बयानबाजी से पार्टी को नुकसान पहुंचता है।
- कटनी कोर्ट और हाईकोर्ट में नेहा पच्चीसिया की जानकारी में अंतर, FIR मामले में फैसला सुरक्षित
- माल्ट और छिलका रहित जौ की उन्नत खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
- इंदौर में जर्जर मकान गिरने से दर्दनाक हादसा, 3 महिलाओं की मौके पर मौत, 4 घायल अस्पताल में भर्ती
- कोर्ट में संदिग्ध स्थिति में तीन युवक गिरफ्तार, खिलौना नुमा बंदूक और धारदार हथियार बरामद
- बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने मुंगेर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान



