कुमार इंदर, जबलपुर। सतपुड़ा और मेलघाट के बीच टाइगर कॉरिडोर निर्माण को लेकर हाईकोर्ट सख्त है। कोर्ट ने NHAI के कॉरिडोर निर्माण पर रोक लगाई है। साथ ही राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के अधिकारियों को हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि जिम्मेदार तय करेंगे कि प्रोजेक्ट से वन्यजीवों की स्वतंत्र आवाजाही बाधित न हो।

दरअसल, मध्य प्रदेश के सतपुड़ा और महाराष्ट्र के मेलघाट को जोड़ने कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। बाघों के लिए के 7 अंडरपास एलिवेटेड कॉरिडोर की मंजूरी मिल चुकी है। इस मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बाघों का अपना GPS होता है और वो उसी को फॉलो करते है। प्रवासी पक्षी अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए अपना रास्ता खुद चुनते है। इसी टिप्पणी के साथ हाईकोर्ट ने पूर्व के आदेश का बरकरार रखा है।

ये भी पढ़ें: कब पूरे होंगे वादे ? विधानसभा में 1800 से ज्यादा आश्वासन पर नहीं हुआ अमल, आश्वासन समिति की बैठक में बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि अमरावती के अद्वैत केओल ने जनहित याचिका के जरिए निर्माण कार्य को चुनौती दी है। याचिका में कहा गया निर्माण कार्य से वन्यजीवों के आवागमन प्रभावित होगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के सतपुड़ा और महाराष्ट्र के मेलघाट को जोड़ने कॉरिडोर बनाने की योजना है। टाइगर कॉरिडोर के लिए नेशनल वाइल्ड लाइफ की मंजूरी मिली है। 125 किलोमीटर लंबे हाईवे पर टाइगर समेत अन्य जीवों के आवाजाही के 7 अंडरपास एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाना है। 2.6 किलोमीटर का एलिवेटड कॉरिडोर बनना है। वन्यजीव मूवमेंट वाले क्षेत्र में 4.5 किलोमीटर इलाके में साउंड व नॉइज बैरियर की तैयारी है। यह भी बता दें कि एमपी में 1973 में टाइगर प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी।

ये भी पढ़ें: MP हाईकोर्ट का सख्त एक्शन: पूर्व ACS मोहम्मद सुलेमान, IAS राठी समेत 4 वरिष्ठ अधिकारियों को 2-2 महीने की सजा, कोर्ट की अवमानना पड़ी भारी 

2022 से अब तक बाघों की मौतें

  • साल 2022 में 43 बाघों की मौतें
  • साल 2023 में 45 बाघों की मौतें
  • साल 2024 में 46 बाघों की मौतें
  • साल 2025 में सबसे ज्यादा 54 बाघों की मौत हुई थी।
  • साल 2026 में अब तक 6 बाघों की मौत हो चुकी हैं।
  • 4 साल में कुल 194 बाघों की मौत हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m