Dharm Desk – ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल जीवन में बड़े बदलावों की और इशारा करती है। इस बार न्यायप्रिय और कर्म फलदाता शनिदेव एक ऐसा नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर हमारी सोच आर्थिक फैसलों और रिश्तों को प्रभावित करेगा। 20 अगस्त को शनिदेव रेवती नक्षत्र के पहले पद में कदम रखेंगे और 9 अक्टूबर तक मतलब पूरे 50 दिनों तक इसी अवस्था में विराजीत रहेंगे। रेवती नक्षत्र के स्वामी बुद्धि और संवाद के कारक बुध ग्रह है। ऐसे में शनि का बुध के नक्षत्र में जाना कर्म और बुद्धि का एक अखानो और दुर्लभ तालमेल बनाने वाला साबित होगा। इस अवधि में की गई एक छोटी सी लापरवाही या जल्दबाजी में लिया गया फैसला बड़ा भारी नुकसान करा सकता है। आइए जाने इस ज्योतिषीय घटना का किस पर क्या होगा असर और खासकर किन तीन राशियों को अगले 50 दिन फूंक-फूंककर कदम रखना होगा।

शनि-बुध के इस महासंयोग का गणित

वैदिक ग्रंथों के अनुसार शनि अनुशासन और मेहनत सिखाते हैं। जबकि बुध हमारी निर्णय क्षमता और विवेक को नियंत्रित करते हैं। जब शनि बुध के क्षेत्र में प्रवेश करते हैं, तो जातक के विचारों में गहराई आती तो आती है लेकिन साथ ही मासिनक भ्रम और भ्रमित करने वाली स्थितियां भी पैदा होती हैंl । इस समय बिना सोचे-समझे लिया गया कोई भी आर्थिक या पेशेवर फैसला उल्टा पड़ सकता है।

मुश्किलें इन राशियों की बढ़ेगी

  1. मेष राशि – मेष राशि के लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने का है। अगर आप शेयर बाजार, प्रॉपर्टी या किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो फिलहाल रुक जाना ही बेहतर होगा । ऑफिस में काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है। जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा देखने को मिलेगा। छोटी, छोटी बातों पर सहकर्मियों से उलझने से बचें वरना बात बहुत बिगड़ सकती है साथ ही सेहत को लेकर भी सावधान रहना जरूरी है।
  2. कर्क राशि – कर्क राशि को इस गोचर के दौरान मानसिक तनाव का सामान करना पड़ सकता है। मन में अनजाना डर और हद से ज्यादा सोचने की आदत आपको परेशान कर सकती है। इस 50 दिनों के दौरान परिजनों या जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखें क्योंकि गलतफहमियां रिश्तों में दरार डाल सकती है । सफर के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और धन से जुड़े मामलों में किसी अजनबी की सलाह पर बिल्कुल भरोसा न करें।
  3. वृश्चिक राशि – वृश्चिक वालों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने बेकाबू होते खर्चों को रोकना होगी, बजट से बाहर जाकर किया गया खर्च आने वाले दिनों में आपको कर्ज की स्थिति में धकेल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता हैl इसलिए धैर्य बनाए रखें अपने किसी करीबी से आर्थिक लेनदेन करते समय लिखा-पढ़ी जरूर करें क्योंकि धोखा मिलने की संभावना बनी हुई है।

शनि के प्रकोप से बचने के अचूक उपाय

अगर आपकी राशि पर इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। शास्त्रों में वर्णित इन उपायों को अपनाकर शनिदेव की कृपा पा सकते हैं।

  1. हनुमान चालीसा का पाठ – हर शनिवार को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। बजरंगबली के दर्शन मात्र से शनि जनित दोष शांत होते हैं।
  2. शनि देव के मंदिर में दीपदान – शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे या शनि मंदिर में सरसों के तेल का दिया जरूर जलाएं।
  3. जरूरतमंदों की मदद – काले तिल, काली उड़द की दाल, चमड़े के जूते-चप्पल या काले कपड़ों का दान किसी गरीब व्यक्ति को करे।
  4. वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण – किसी का अनादर न करें मजदूर व सेवकों के साथ मधुर व्यवहार रखे। हमेशा सच का साथ दें।