पुष्पराज प्रसाद, विदिशा। Hanuman Ansh Film : हाल ही में 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित यह फिल्म लगभग 2 करोड रुपए के बजट में बनी है। फिल्म में काम करने वाले गंजबासौदा के बाल कलाकार सात्विक शर्मा ने अपने अभिनय के दम पर लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया।
एक मोड़ और फिल्म ने पकड़ी रफ्तार
शुरुआती दिनों में फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया लेकिन जैसे ही फिल्म में एक नया मोड़ आया, कुछ ही दिनों में लगभग 45 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया।
बेटे को खुद मुंबई ले जाते हैं पिता
सात्विक शर्मा विदिशा जिले के गंज बासौदा के निवासी हैं। हनुमान अंश फिल्म के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में और नाटकों में भी काम किया है। वह भोपाल के सेंट जोसेफ स्कूल अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनके पिता का कहना है कि समय-समय पर जब भी कोई अच्छा रोल मिलता है तो वह खुद इसे मुंबई लेकर जाते हैं।
सात्विक को दादा से मिली नीम करोली बाबा की जानकारी
जब फिल्म के बाल कलाकार सात्विक शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि मुझे जब इस फिल्म का ऑफर मिला तब मैंने अपने दादाजी से करोली बाबा के जीवन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। मेरे दादाजी ने मुझे नीम करोली बाबा के बारे में बहुत कुछ बताया। साथ ही बाल कलाकार सात्विक शर्मा जो की नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म मैं शुभंकर का किरदार निभा रहे हैं उन्होंने लोगों से अपील की है कि पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को देखने अवश्य जाएं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



