पठानकोट। अभिनेता दिलजीत दोसांझ, प्रसिद्ध पहलवान द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा का एक बार फिर से मानवीय रूप सामने आया है. जानकारी के अनुसार सऊदी अरब में एक मामले में मौत की सजा पाए जिला के गांव सुजानपुर देहाती निवासी ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह को बचाने के लिए यह दोनों फेमस लोग सामने आ आए हैं. इसके अलावा अब हल्का सुजानपुर की सरपंच यूनियन ने प्रधान अक्षय कुमार के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
जानकारी मिली है कि बलजिंदर सिंह पिछले करीब 10 सालों से दुबई में ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था और दुबई से सऊदी अरब माल लेकर आता-जाता था. इसी दौरान एक परिचित ने उसे सऊदी में अपने बीमार बुजुर्ग पिता के लिए दवाइयों का पैकेट ले जाने को कहा.
जिसे उसने इंसानियत के नाते ले लिया, लेकिन सऊदी सीमा पर जांच के दौरान उसी पैकेट से कथित तौर पर नशीला पदार्थ बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और सऊदी अदालत ने उसे मौत की सजा सुना दी. उन्होंने बताया कि इस दुखद मामले में पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ, प्रसिद्ध पहलवान द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा, कई नेताओं और कई सामाजिक संस्थाएं भी बलजिंदर के समर्थन में आगे आए हैं, जिससे परिवार को थोड़ी उम्मीद जगी है. देखने वाली बात यह है कि पंजाब के लोग इस कठिन समय में क्या कर सकते हैं.
- लखनऊ में दिनदहाड़े गोलीबारी, चबूतरा विवाद में ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड कर्मचारी, बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या
- प्रदेश प्रभारी की मैराथन बैठक : स्मृति ईरानी ने विधायकों से की वन टू वन चर्चा, सांसदों और मंत्रियों की भी लेंगी बैठक, CM साय पहुंचे BJP कार्यालय
- OBC Creamy Layer: ओबीसी क्रीमीलेयर नियमों को लेकर असमंजस, 2 महीने से IAS ट्रेनिंग अटकी, केंद्र बोला- SC बताए नियम कैसे लागू होंगे
- संसद के नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने से हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
- लॉन्च होते ही छा गई किआ की नई SUV, पहले ही महीने में बना डाला बिक्री का शानदार रिकॉर्ड

