Saudi Arabia Prince Abdullah-al Saud Death In London Hotel: सऊदी अरब के प्रिंस अब्दुल्ला बिन फहद की मौत हो गई है। लंदन के लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद सऊदी अरब के शाही परिवार के प्रिंस फहद बिन अब्दुल्ला बिन मोहम्मद अल सऊद का शव मिला था। इनके हत्या की आशंका व्य़क्त की जा रही थी। हालांकि ब्रिटेन की कोरोनर कोर्ट में हुई सुनवाई में खुलासा हुआ कि सऊदी अरब के प्रिंस की हत्या नहीं की गई थी। शराब, पार्टी ड्रग्स और डॉक्टर की दवाओं का घातक मिश्रण उनकी मौत का कारण बना। अदालत ने इसे ‘मिसएडवेंचर’ यानी दुर्घटनावश हुई मौत माना है।

प्रिंस अब्दुल्ला 19 नवंबर को लंदन के केंसिंग्टन स्थित मैरियट होटल में ठहरे थे। वह करीब एक हफ्ते तक वहीं रहे। 24 नवंबर की रात उन्हें आखिरी बार होटल के CCTV में सिगरेट पीने के लिए बाहर जाते हुए देखा गया था।

ब्रिटेन की इनर वेस्ट लंदन कोरोनर कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि प्रिंस अब्दुल्ला ने 19 नवंबर को लंदन के केंसिंग्टन स्थित मैरियट होटल में एक सप्ताह के लिए कमरा बुक कराया था। इस होटल का किराया करीब 600 यूरो प्रति रात था। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें मौत से एक शाम पहले होटल के बाहर सिगरेट पीने के लिए जाते हुए देखा गया था। इसके बाद वह दोबारा बाहर नहीं निकले। अगली सुबह होटल के एक कर्मचारी ने उन्हें कमरे के बाथरूम में बेहोश पाया। मेडिकल टीम उन्हें बचा नहीं सके और मौके पर ही मृत घोषित कर दिया।

सुनवाई में यह भी सामने आया कि प्रिंस अब्दुल्ला पहले से शराब और कुछ दवाओं की लत से जूझ रहे थे। साल 2025 में उन्होंने लंदन और ब्रिटेन के दूसरे पुनर्वास केंद्रों में इलाज भी कराया था। उनके शरीर में शराब की मात्रा इंग्लैंड में ड्रिंक एंड ड्राइव की कानूनी सीमा से करीब तीन गुना ज्यादा थी। इसके अलावा GHB नाम की पार्टी ड्रग, गांजा और एंटी-एंग्जायटी दवाओं के अंश भी मिले। डॉक्टरों के मुताबिक, इन सभी चीजों के एक साथ असर से उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m