Dharm Desk – सावन का पावन महीना इस साल 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक रहेगा. यह समय भोलेनाथ की आराधना के लिए अत्यंत शुभ कहलाता है, क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है. खासकर आने वाले सोमवार का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है. इस दौरान कई श्रद्धालु घर में शिवलिंग की स्थापना कर उसकी विधि-विधान से पूजा करते हैं. लेकिन अगर आप भी इस सावन घर में शिवलिंग की स्थापना करने की सोच रहे हैं,तो इसके नियमों को जानना बहुत जरूरी है, नहीं तो पूजा का पूरा फल नहीं मिलता.

- शिवलिंग का साइज सबसे महत्वपूर्ण है – घर में स्थापित करने वाले शिवलिंग का साइज बहुत बड़ा नहीं रहना चाहिए. शास्त्रों में अंगूठे के आकार का शिवलिंग सबसे अच्छा बताया गया है. माना जाता है कि छोटे साइज का शिवलिंग घर के माहौल में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है और उसकी प्रतिदिन पूजा करना भी आसान होता है.
- शिवलिंग के साथ शिव परिवार जरूरी- घर में कभी भी अकेले शिवलिंग की स्थापना नहीं करनी चाहिए. पूजा स्थान पर भगवान शंकर के साथ देवी पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की फोटो या मूर्ति अवश्य रखना चाहिए. ऐसा करने से पूजा पूरी मानी जाती है और घर में सुख-शांति का रहती है.
- जलधारा युक्त होना जरूरी – शिवलिंग पर जल चढ़ाना बहुत जरूरी माना जाता है. इसके लिए शिवलिंग के ऊपर जलधारा (अभिषेक पात्र) की व्यवस्था रखनी चाहिए, जिससे लगातार या नियमित रूप से जल अर्पित होता रहे. इससे शिवलिंग से निकलने वाली ऊर्जा संतुलित रहती है और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है.
- शिवलिंग की स्थापना में सही दिशा का ध्यान – शिवलिंग की स्थापना करते समय सही दिशा का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है. इसे इस तरह स्थापित करना चाहिए, कि जलधारा उत्तर दिशा की ओर गिरे. यह दिशा शुभ मानी जाती है और इससे पूजा का असर और अधिक बढ़ता है.
- घर में एक ही शिवलिंग रखें – घर में एक से ज्यादा शिवलिंग नहीं रखने चाहिए. एक ही शिवलिंग की प्रतिदिन पूजा करना अधिक फलदायी माना जाता है. कई शिवलिंग रखने से पूजा में असंतुलन आ सकता है.
- शिवलिंग की नियमित पूजा है – घर में स्थापित शिवलिंग का नियमित पूजन करना जरूरी है. जल, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत और फल चढ़ा कर भगवान शंकर का स्मरण करे, सावन के महीने में की गई नियमित पूजा विशेष फल देती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है.
- इस बार सावन में चार सोमवार आएंगे – इस साल सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं. जो शिव भक्ति के लिए बेहद शुभ माने जाते है. इन दिनों उपवास रखने से और विधि पूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है.

