Dharm Desk – सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे खास समय होता है । इस दौरान आने वाला हर सोमवार विशेष महत्व रखता है, जिसे सावन सोमवार के रूप में जाना जाता है, मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, सावन सोमवार पर शिव भक्त जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और व्रत रखकर भोलेनाथ को प्रसन्न करते है। यदि जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी चल रही हो, तो इस दिन शिवलिंग की शरण में जाकर विशेष उपाय करने से राहत मिलती है। आइए जानते है, सावन सोमवार से जुड़े कुछ असरदार उपाय …

घर के सदस्यों की तरक्की के लिए उपाय
परिवार की खुशहाली और उन्नति के लिए सावन सोमवार की सुबह स्नान के बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर शुद्ध जल अर्पित करें । इसके बाद धूप-दीप से भगवान शिव की पूजा करे। शाम के समय पुनः स्नान करके या कम से कम हाथ-पैर धोकर साफ कपड़े पहनकर मंदिर जाएं और फिर से पूजा करें। यदि दोनों समय जाना संभव न हो तो सुबह घर पर पूजन कर शाम को मंदिर जरूर जाएं। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
आर्थिक संकट से बचने का उपाय
आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए सावन सोमवार की शाम हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। बजरंगबली को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और घी का दीपक जलाए। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती हैं और जीवन में स्थिरता आती है।
मानसिक शांति पाने का उपाय
मन की शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए सुबह भगवान शिव की प्रतिमा के सामने पूर्व दिशा की ओर मुख करके आसन लगाकर बैठे। इसके बाद गहरी सांस लेकर ओमका उच्चारण कम से कम 11 बार करें। यह उपाय मानसिक तनाव को कम करता है और भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
कर्ज से मुक्ति का उपाय
यदि आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं तो सावन सोमवार के दिन शिव पूजा के समय बैठकर ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करे। यह पाठ नियमित रूप से हर सोमवार करने से धीरे-धीरे कर्ज से राहत मिलती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
बिजनेस में सफलता के लिए उपाय
व्यापार में घाटा हो रहा हो तो सावन सोमवार के दिन शिव पूजन के बाद तीन मुखी रुद्राक्ष की पूजा करें और उसे धारण करें। यह उपाय व्यापार में स्थिरता और उन्नति लाने में सहायक माना जाता है।
बीमारी से राहत पाने का उपाय
किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो सावन सोमवार की शाम एकांत में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जाप करें…
ओम त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है और रोगों से मुक्ति मिलती है।
भय से मुक्ति का उपाय
यदि मन में किसी प्रकार का भय बना रहता है तो शाम के समय शिव जी के सामने दीपक जलाकर ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भय दूर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।


