Sawan Somwar : Dharm Desk. मेहनत और कमाई के बाद भी आर्थिक समस्याएं कम नहीं होती, पैसा आता है, लेकिन किसी न किसी वजह से खर्च हो जाता है. वहीं कुछ लोगों पर धीरे-धीरे कर्ज का बोझ इतना बढ़ जाता है कि उससे निकलने का रास्ता समझ नहीं आता. ऐसे समय में लोग पूजा-पाठ और धार्मिक उपायों का सहारा लेते हैं. भगवान शंकर की आराधना से जुड़े ऐसे ही एक उपाय का संबंध माता अशोक सुंदरी से बताया जाता है. हिंदू परंपरा में माता अशोक सुंदरी को भगवान शंकर और देवी पार्वती की पुत्री के रूप में पूजा जाता है. शिवलिंग से जुड़े इस उपाय में एक खास जगह पर कुमकुम चढ़ाने की बात कही गई है. इसके बाद इसी कुमकुम का उपयोग घर या दुकान के मुख्य द्वार पर करें. ऐसा कहा जाता है कि श्रद्धा के साथ किए गए इस उपाय से आर्थिक समस्या, कर्ज से मुक्ति का रास्ता बनने लगता है.

Sawan Somwar : शि​वलिंग पर इस तरह करना है उपाय

इस उपाय के लिए सबसे पहले शिवलिंग की पूजा करनी होती है. शिवलिंग के चारों ओर बनी जलाधारी के जिस स्थान को माता अशोक सुंदरी कहा जाता है वहीं पर कुमकुम का लेपन किया जाता है. पूजा के दौरान मन में अपनी आर्थिक परेशानी और कर्ज से मुक्ति की प्रार्थना करनी चाहिए. यह उपाय विशेष रूप से तब किया जाता है जब मनुष्य लंबे समय से आर्थिक परेशानी से गुजर रहा हो या आमदनी के बावजूद धन की बचत नहीं हो पा रही हो. पूजा पूरी करने के बाद लगाए गए कुमकुम में से थोड़ा सा कुमकुम श्रद्धापूर्वक लें. इसे घर लाकर मुख्य द्वार पर तिलक के रूप में लगाया जा सकता है. यदि व्यापार या दुकान में आर्थिक परेशानी चल रही है तो दुकान के प्रवेश द्वार पर भी कुमकुम का तिलक लगाया जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि मुख्य द्वार पर इस तरह कुमकुम लगाने से घर में सकारात्मकता और समृद्धि का माहौल बनने में सहायता मिलती है. साथ ही आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने की कामना की जाती है.

इस उपाय को किस दिन करना है

इस उपाय को सोमवार, शुक्रवार, प्रदोष व्रत या शिवरात्रि के दिन करना विशेष शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान भगवान शंकर का ध्यान करके अपनी मनोकामना कहें और पूरी श्रद्धा के साथ उपाय करें. ध्यान रखें कि किसी भी धार्मिक उपाय को केवल धन प्राप्ति का साधन न मानकर श्रद्धा, संयम और अच्छे कर्मों के साथ करना चाहिए. कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय के साथ अपनी आय और खर्च का संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H