Business Desk – SBI Cuts FD Interest Rates : अगर आप SBI FD (Fixed Deposit) कराने की योजना बना रहे हैं या पहले से बैंक में FD करा रखी है, तो आपके लिए ब्याज दरों में हुए बदलाव को जानना जरूरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कुछ अवधि की Bulk Term Deposit पर ब्याज दरों में कटौती की है।

ये नई दरें 15 अगस्त 2026 से लागू हो चुकी हैं। हालांकि, यह बदलाव सभी FD पर नहीं हुआ है। लंबी अवधि की बल्क FD की ब्याज दरों को पहले की तरह ही रखा गया है।
SBI ने किन FD पर ब्याज घटाया?
SBI ने 3 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा की राशि वाली बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट की कुछ छोटी अवधि पर ब्याज दर कम की है। यानी सामान्य राशि वाली FD की दरों में इस बदलाव का असर नहीं है। बैंक ने 7 दिन से 179 दिन की बल्क FD पर ब्याज में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की है।
वहीं 180 दिन से 210 दिन की बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में 10 बेसिस पॉइंट (0.10%) की कमी की गई है। इससे ज्यादा अवधि वाली बल्क FD पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
SBI की नई Bulk FD Interest Rates
7 से 14 दिन: पहले 4.50% ब्याज मिलता था, अब 4.25% मिलेगा।
15 से 45 दिन: ब्याज दर 5% से घटकर 4.75% हो गई है।
46 से 179 दिन: पहले 5.10% की दर थी, जो अब घटकर 4.85% हो गई है।
180 से 210 दिन: ब्याज दर 5.60% से घटकर 5.50% कर दी गई है।
इसके बाद की अवधि वाली बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी कटौती का असर मुख्य रूप से Short Term Bulk FD पर पड़ा है।
Senior Citizens को भी कम ब्याज मिलेगा
SBI ने 3 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा की राशि वाली छोटी अवधि की बल्क FD पर Senior Citizens के लिए भी ब्याज दरों में कटौती की है। 7 से 14 दिन की FD पर ब्याज 5% से घटकर 4.75% हो गया है।
इसी तरह 15 से 45 दिन की FD पर दर 5.50% से घटकर 5.25%, जबकि 46 से 179 दिन की FD पर 5.60% से घटकर 5.35% हो गई है। 180 से 210 दिन की FD पर ब्याज दर 6.10% से घटकर 6% रह गई है।
किसे नहीं पड़ेगा असर?
यह बदलाव खास तौर पर 3 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा की Bulk Term Deposit के लिए है। इसलिए अगर आपकी FD की राशि 3 करोड़ रुपए से कम है, तो इन बदलावों का सीधा असर आपकी FD Interest Rate पर नहीं पड़ेगा। साथ ही लंबी अवधि की बल्क FD की दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
15 अगस्त से लागू हैं नई दरें
SBI की बदली हुई ये ब्याज दरें 15 अगस्त 2026 से प्रभावी हो चुकी हैं। इसलिए अगर आप बड़ी रकम की Short Term FD कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो निवेश से पहले लागू Latest SBI FD Rates जरूर देख लें। खासकर Senior Citizens के लिए भी नई दरों को ध्यान में रखना जरूरी है।

