भुवनेश्वर : बरहमपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाद अब ओडिशा के कटक शहर के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एससीबीएमसीएच) में भी रैगिंग के आरोप सामने आए हैं।
एससीबीएमसीएच के एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र ने आरोप लगाया है कि उसके एक सीनियर ने उसके साथ रैगिंग की। पीड़ित ने संस्थान के अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्र के खिलाफ आरोप लगाए हैं।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एससीबीएमसीएच के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू की और एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई।
सूत्रों ने बताया कि अधिकारी जल्द ही पीड़ित और आरोपी छात्र को एंटी-रैगिंग कमेटी के समक्ष गवाही के लिए बुला सकते हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के एमबीबीएस के चौथे वर्ष के पांच छात्रों को संस्थान के दूसरे वर्ष के कुछ छात्रों के साथ कथित तौर पर रैगिंग करने के आरोप में छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया था।
आरोपी छात्रों को छह महीने के लिए कैंपस से निष्कासित भी कर दिया गया था।
पीड़ितों के अभिभावकों ने इस संबंध में राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (एनएमसी) के एंटी-रैगिंग सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया था।
शिकायत के अनुसार, कुछ दिन पहले एमबीबीएस के दूसरे वर्ष के छात्रों के कपड़े उतारकर उनके सीनियर्स ने उनके साथ मारपीट की थी।
इसके अलावा, सीनियर्स ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और परेशान किया। आरोप है कि सीनियर्स ने दूसरे वर्ष के एमबीबीएस छात्रों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग भी किया था।
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
