योगेश राजपूत, बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक स्कूल बस ने 3 साल के मासूम बच्चे को रौंद दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर
यह हादसा खंडसरा चौकी क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि DAV स्कूल जांता की बस ने आज बंसापुर-सेमरिया गांव के पास मासूम को अपनी चपेट में लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

चालक और कंडक्टर की तलाश में जुटी पुलिस
इधर, मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खंडसरा चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

