सहारनपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले को विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 613 करोड़ से ज्यादा की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम योगी ने इस दौरान राज्यव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।
36% स्कूल ही सुविधाओं से लैस थे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत केवल 36% स्कूलों को ही ज़रूरी सुविधाओं से पूरी तरह लैस माना जाता था। वहां शौचालय, पेय जल की व्यवस्था, फर्नीचर, लाइब्रेरी, मिड-डे मील के लिए अलग से इंतज़ाम और बिजली जैसी कोई सुविधा नहीं थी।
READ MORE: श्रीराम मंदिर मामले की जांच के लिए SIT को मिला 15 दिन का अतिरिक्त समय, बढ़ेगा जांच का दायरा
शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त किया
सीएम ने आगे कहा कि हमने सत्ता में आते ही शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने काम किया। इसके बाद हमने ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ शुरू किया। इसके ज़रिए मैंने सभी जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों और उद्यमियों से अपील की कि वे सभी स्कूलों में व्यापक रूप से सुविधाएं उपलब्ध कराकर ‘पूर्ण संतृप्ति’का लक्ष्य हासिल करें।

