श्री कीरतपुर साहिब। पंजाब के मौसम ने फिर से कर बरसाया है भारी बारिश के कारण कुछ जिलों में पानी भर गया है और वही खबर यह भी आ रही है कि कुछ स्कूली बच्चे भारी बारिश के कारण फस गए है। चंडीगढ़ समेत पंजाब के विभिन्न जिलों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। वहीं श्री कीरतपुर साहिब में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। भारी बारिश के कारण डाबर गांव की खड्ड उफान पर है। इस बीच, लोग वहां फंस गए हैं। स्कूली बच्चे और कामकाजी लोग परेशान होते देखे गए।
डाबर गांव की भयावह तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि भारी बारिश के कारण क्या हालात बन गए हैं। यहां से पार होकर जाने वाले स्कूली बच्चे घर तक नहीं पहुंच पाए है और वह बारिश में पहुंच गए है। बारिश के कारण एक स्कूली बस के फंसने की खबर भी समाने आई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही 18 और 19 सितंबर को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई थी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में विशेष रूप से बारिश की संभावना है। तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में भी बारिश की संभावना है।
- मेला देखने गए कारोबारी के घर से 40 लाख के जेवर और 6 लाख कैश चोरी, इलाके में सनसनी
- अंधविश्वास का खौफनाक खेल! तांत्रिक के चक्कर में पत्नी का सिर काली मंदिर में चढ़ाया, पिता कि भी की निर्मम हत्या
- हिसाब तो देना पड़ेगा! मस्जिद निर्माण की फंडिंग और खर्च को लेकर वक्फ बोर्ड पर गंभीर आरोप, घेराव कर हाईकोर्ट जाने की मिली चेतावनी
- उम्र छोटी, कारनामे बड़े! 3 साल की परीशा ने दिखाया कमाल, India Book of Records में दर्ज हुआ नाम
- खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर और सीने पर किए गए वार

