कपूरथला। पंजाब में एक मामला सामने आया है, जिसमें स्कूलों में छुट्टी का सरकारी आदेश जारी हुआ था, लेकिन इसके बाद भी स्कूल बंद नहीं किया गया। इस जानकारी के सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग ने इस विषय पर एक्शन लिया है।
बारिश और बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का बाढ़ की चपेट में हैं। यही कारण पंजाब सरकार ने सभी स्कूल 30 अगस्त तक बंद कर दिए थे। आदेश जारी होने के बावजूद गुरदासपुर जिले के दोरांगला कस्बे में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय स्कूल खुला था । इस दौरान 400 छात्र बाढ़ के पानी में फंस गए थे। इस मामले में अब प्रशासन ने एक्शन ले लिया है।

इस घटना पर पंजाब शिक्षा विभाग ने नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल को शो कॉज नोटिस नोटिस भेजा है। इस लापरवाही पर प्रिंसिपल से जवाब तलब किया गया है। देखना है कि प्रिंसिपल पर अब आगे क्या एक्शन होता है।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

