पंजाब में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूल का समय बाद लगाया है जिससे बच्चों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। इसके लिए सरकारी आदेश भी जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार अब सुबह से 10 बजे से स्कूल लगेगा। इस संबंध में पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार स्कूल समय 16 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू रहेगा।इसमें सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक निर्धारित किया गया है।

यह बदलाव सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब में ठंड अपना कहर बरसा रही है शीत लहर के साथ-साथ कोहरे ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है बेहद ठंड होने के कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतें हो रही थी यही कारण है कि बीते कई दिनों से लगातार स्कूल के समय में बदलाव करने के लिए कहा जा रहा था।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
