अमृतसर। पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही से अब भी लोग नहीं उबर पाए है जिसके कारण सरकार को राज्य के स्कूलों में छुट्टी करने का फैसला लेना पड़ा। जिस जिले की स्थिति सामान्य है वहां स्कूल खुल गए है लेकिन कई जिलों में अभी भी स्कूल बंद है। श्रीमती नवजोत कौर (IAS) ने कुछ स्कूलों में एहतियात के तौर पर और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 9 सितंबर से 11 सितंबर तक छुट्टी घोषित करने का आदेश जारी किया है।
इन स्कूलों में छुट्टी
सरकारी प्राइमरी स्कूल बुढलाडा गांव (लड़कियां), सरकारी प्राइमरी स्कूल बस अड्डा मानसा, सरकारी प्राइमरी स्कूल गुरु नानक बस्ती मानसा, सरकारी प्राइमरी स्कूल होडला कलां, सरकारी प्राइमरी स्कूल हमीरगढ़ ढैपई, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी प्राइमरी स्कूल मानसा गांव, सरकारी हाई स्कूल मल सिंह वाला शामिल है।
अमृतसर के यह स्कूल होंगे बंद इसके साथ ही अमृतसर में प्रशासन ने अजनाला, रमदास व लोपोके के इलाकों में 12 सितम्बर तक स्कूल बंद रखने का ऐलान कर दिया है, जबकि अन्य इलाकों में स्कूल सामान्य दिनों की की तरह खुलेंगे। जालंधर के 41 स्कूल में छुट्टी इसी तरह जालंधर में जालंधर डी.सी. हिमांशु अग्रवाल की तरफ से 41 स्कूलों में 9 और 10 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया गया है।

सरकारी मिडल स्कूल फतेहजलाल , स्कूल आफ इमीनैंस करतारपुर, सरकारी हाई स्कूल लिद्दड़ा, सरकारी कन्या सी.सै. स्कूल बस्ती शेख, सरकारी मिडल स्कूल नानक पिंडी, सरकारी हाई स्कूल बोपाराय कला , सरकारी हाई स्कूल मुंद, सरकारी हाई स्कूल गैहीर, सरकारी हाई स्कूल माओ साहिब, सरकारी प्राइमरी स्कूल ढड्डा हरिपुर शाहकोट-2, सरकारी प्राइमरी स्कूल कंगकला लोहियां खास, सरकारी प्राइमरी स्कूल चक्क पिपली लोहियां खास, सरकारी प्राइमरी स्कूल गट्टी रायपुर लोहियां खास समेत कई स्कूल शामिल है ।
- खरगे के लेटर का रिजिजू के जवाब पर कांग्रेस ने किया पलटवार, जयराम रमेश ने केंद्र से पूछे 3 सवाल
- रितु बराला केस में जीरो FIR पर घमासान, गहलोत-डोटासरा का रातभर धरना और आंदोलन की चेतावनी
- देओगांव के जरासिंहा में ऐतिहासिक 5 दिवसीय पाटखंडा यात्रा शुरू, ‘खंडा धुआ’ और ‘पाट सिंदूर’ परंपरा से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानसा में नहीं मनेगा दशहरा, सूने पड़े बाजार; परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में रामलीला और रावण दहन रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले PK, बोले- मुसीबत में जनता का दर्द बांटना सरकार का काम

