चंडीगढ़। चंडीगढ़ में बहुत अधिक ठंडी होने के कारण शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव करने का फैसला लिया है। यूटी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूल 19 जनवरी से दोबारा खुलेंगे। इस दौरान 23 जनवरी तक स्कूलों की टाईमिंग शिफ्ट के अनुसार बदली गई है। इस निर्णय के बाद से बच्चों को अब राहत मिलेगी।
जारी आदेशों के अनुसार सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में छात्रों की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होंगी, जबकि शिक्षकों और स्टाफ का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह की शिफ्ट (कक्षा 6 और उससे ऊपर) सुबह 9 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक चलेगी। इस शिफ्ट में स्टाफ सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक उपस्थित रहेगा।

वहीं, शाम की शिफ्ट में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। इस दौरान स्टाफ का समय सुबह 10:40 बजे से शाम 4:40 बजे तक रहेगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल मौसम को देखते हुए अस्थायी रूप से लागू की गई है। आपको बता दें कि इसके पहले शीतकालीन छुट्टी की घोषणा की गई थी, लेकिन ठंडी को देखते हुए यह छुट्टी बढ़ाई गई अब कल से फिर से बच्चों के स्कूल खुलेंगे।
- 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी 15 साल की छात्रा, छलांग लगाते ही हवा में लटकी; महिला दारोगा ने ऐसे बचाई जान
- पटना जहरीली शराब कांड: ई कौन बिहार बना दिए हैं दादा? विजय सिन्हा को देख रो पड़े मृतक के पिता
- कार में Smartphone Charging की ये भूल पड़ सकती है महंगी, बैटरी और कार दोनों को हो सकता है भारी नुकसान
- जमशेदपुर पर बाढ़ का खतरा : खतरे के निशान से ऊपर पहुंची खरकई, डैमों के गेट खुले, निचले इलाकों में अलर्ट
- Bilaspur News Update : शराब दुकान में हुई हत्या के आरोपी पकड़ाए… संपत्ति विवाद में देवर ने की भाभी की हत्या… तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत


