चंडीगढ़ : प्रदूषण की गंभीर स्थिति के चलते जहां दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं, वहीं पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में भी पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने का फैसला लिया जा सकता है।
पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में वायु प्रदूषण के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से हवा की गुणवत्ता (AQI) बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, जालंधर और रूपनगर पंजाब के सबसे प्रदूषित शहर हैं। यहां AQI 241 और 228 के आसपास दर्ज किया गया।
हालांकि सरकार की ओर से अभी तक ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि सरकार जल्द ही कोई फैसला ले सकती है। इसके साथ ही पंजाब में कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है।

पिछले दिनों कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी भी कम हो गई थी। लोगों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पंजाब में ठंड भी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
- भारत की परमाणु ताकत में इजाफा, कलपक्कम रिएक्टर ने हासिल की क्रिटिकैलिटी, CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार
- पटना में 20 करोड़ का सोना लूटने वाले बिहार के लुटेरे और गुजरात का लाइनर
- Raipur Murder News : कोल्ड स्टोरेज में मजदूर की हत्या, विवाद में साथी ने सुलाया मौत के नींद
- आंध्र प्रदेश की राजधानी बनी अमरावती, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया ऐलान
- Jaipur Secretariat: जयपुर सचिवालय में हड़कंप! ARD की सरप्राइज रेड, 61 में से 36 कर्मचारी मिले नदारद, अब गिरेगी गाज
