चंडीगढ़ : प्रदूषण की गंभीर स्थिति के चलते जहां दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं, वहीं पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में भी पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने का फैसला लिया जा सकता है।
पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में वायु प्रदूषण के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से हवा की गुणवत्ता (AQI) बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, जालंधर और रूपनगर पंजाब के सबसे प्रदूषित शहर हैं। यहां AQI 241 और 228 के आसपास दर्ज किया गया।
हालांकि सरकार की ओर से अभी तक ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि सरकार जल्द ही कोई फैसला ले सकती है। इसके साथ ही पंजाब में कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है।

पिछले दिनों कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी भी कम हो गई थी। लोगों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पंजाब में ठंड भी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
