कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नदारत रहने को भाजपा की अंतर्कलह बताया है। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश में एक सीट के लिए होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के जरिये एक बार फिर भाजपा को ब्राह्मण विरोधी बताया है।
दरअसल, सोमवार को सीएम हाउस में भाजपा कोर कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी कारणवश शामिल नहीं हुए। इसको लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने निशाना साधते हुए इसे भाजपा की अंतर्कलह बताया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के नेताओं में जमकर लठ चल रहे है। आपने देखा कि शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र की क्या हालत हुई, सिंधिया जी कोर कमेटी की मीटिंग में नहीं गए। कोर कमेटी की मीटिंग में डिप्टी सीएम गए तो कहा कि जो यहां की बाते बाहर कर रहा है, वह कोर कमेटी में न आये। यह द्वंद्व है एक दूसरे की खिलाफत जमकर चल रही है। पहले भी थी लेकिन जो कांग्रेस से गए उसके बाद से और ज्यादा घमासान बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: राजधानी में मल्लिकार्जुन खरगे के अपशब्द को लेकर सियासी संग्राम: प्रदर्शन के दौरान आमने-सामने हुए कांग्रेस-बीजेपी, एक कार्यकर्ता का सिर फटा
सीट चोरी का लगाया आरोप
राज्यसभा चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कहा कि “राज्यसभा में एक सीट है, निश्चित तौर पर मेजोरिटी भाजपा की है, वह चुनाव होगा, लेकिन हम रास्ता देख रहे हैं कोर्ट के आदेशों का, जो तीन चुनाव हुए थे वह कब निरस्त हो, वह फिर से हो। क्योंकि उसमें वोट चोरी नहीं सीट चोरी हुई थी, जो सीट चोरी हुई है, फिर से कोर्ट के आदेश से मौका मिले और कांग्रेस का एक सांसद राज्यसभा में जाए।
बीजेपी को बताया ब्राह्मण विरोधी
उन्होंने यह भी कहा की भाजपा ब्राह्मणों के खिलाफ है। गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा जैसे एक के बाद एक कई नाम है, सबको क्वॉरेंटाइन कर दिया है, यह बीजेपी ब्राह्मणों के खिलाफ है मुझे नहीं लगता कि भाजपा किसी ब्राह्मण चेहरे को राज्यसभा चुनाव में लेकर आएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

