कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय अंचल के दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दतिया उप चुनाव के साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस के हालात और पंजाब कांग्रेस में टूट जैसे हालात सहित शिवपुरी जिले में कल ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के शिलान्यास को लेकर बयान दिया है।
दतिया उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि दतिया चुनाव की घोषणा हो चुकी है भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण रूप से लग चुकी है और मध्य प्रदेश में विकास और प्रगति की आंधी जो हर जिले को छू रही है वह दतिया को भी छुए मेरी दतिया की जनता से विनम्र पूर्वक यही निवेदन है। मैं भी वहां जाऊंगा जब मुझे संगठन कहेगा,लेकिन मेरा सभी से निवेदन है कि इस प्रवाह को हमें बढ़ाना होगा और इसे बढ़ाना है राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना है।
READ MORE: वीर भारत न्यास जमीन विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष जीतू की बढ़ी मुश्किलें, 5 करोड़ मानहानि का नोटिस, 3 दिन में माफी मांगने का अल्टीमेटम
सिंधिया ने कहा कि मैंने दतिया को एयरपोर्ट भी दिलवाया था दतिया को पूर्व में कई ट्रेन भी दिलवाई है और इस प्रभाव को हम सभी को साथ में मिलकर बढ़ाना है,विकास और प्रगति ही प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है अंत्योदय ही प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है विकसित भारत 2047 ही प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है और यह ऊपर से नहीं होगा जब तक एक एक नागरिक इसमें योगदान ना दे और हमारा वोट उस लक्ष्य की पूर्ति के प्रति योगदान है,इसलिए अपील करता हूं कि और मुझे विश्वास भी है कि भारतीय जनता पार्टी का परचम दतिया में भी लहराएगा।
एमपी कांग्रेस की वर्तमान स्थिति और पंजाब कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बगावती तेवर से जुड़े सवाल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा मैं दूसरे दल की स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन यह जरूर कहूंगा की जैसी करनी वैसी भरनी होती है। इसके साथ ही सिंधिया ने कहा कि दूसरे दल पर टिप्पणी करके क्या होगा,मैं उन नेताओं में से नहीं हूं मैं उस घोड़े की तरह हूं जिसे जब पिंजरे में डाला जाता है रेस के पहले तो,बाय-दांये नहीं देखा जाता, इसलिए उसके आंखों पर ब्लिंकर लगाया जाता है,मेरी आंखों पर भी विकास और प्रगति का ब्लिंकर लगा है, यही मेरा लक्ष्य है और वही मेरी फिनिश लाइन है, उस लाइन के साथ में कभी समझौता नहीं करूंगा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम लगे है और हमें देश के विकास में अपना योगदान देना है।दूसरी पार्टी की गतिविधियां वही संभाले, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में हमें भारत को बनाना है और इस लक्ष्य की पूर्ति हम करेंगे, इसलिए कांग्रेस के लिए सिर्फ यही कहूंगा कि जैसी करनी वैसी भरनी।
READ MORE: दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर अनिलानंद का हमलाः बोले- राम को काल्पनिक मानने वाले अब कर रहे यात्रा का ढोंग
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में शिवपुरी जिले में होने वाले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के शिलान्यास को अंचल के साथ मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात बताया,सिंधिया ने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक पल होगा जो एक नए युग की शुरुआत करने जा रहा है,ग्वालियर चंबल अंचल में इसके जरिए जहां लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं दूसरी ओर रक्षा उत्पादन में मध्य प्रदेश का नाम होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

