शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा गर्मी छतरपुर जिले के खजुराहो में पड़ी, जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री Celsius दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 

READ MORE: 14 मई महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, बेलपत्र अर्पित कर चंदन से भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम जिले में तेज लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में रात के तापमान में भी काफी वृद्धि हुई है, जिसके चलते वॉर्म नाइट की चेतावनी दी गई है। मालवा-निमाड़ संभाग इस बार सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहा है। नर्मदापुरम, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ सहित कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है।

अन्य जिलों में भी तपिश:

दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में पारा 44 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।

कुछ प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान:

  • खजुराहो: 45.4°C
  • रतलाम: 45.2°C
  • उज्जैन: 44.7°C
  • गुना: 44.6°C
  • भोपाल: 43.2°C
  • दतिया: 43.4°C
  • इंदौर: 42.6°C

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m