पंजाब के लुधियाना के अंतर्गत माछीवाड़ा में एक हादसा हो गया, जिसमें स्कॉर्पियो सरहिंद नहर में गिर गई। गाड़ी में श्रमिक बैठे हुए थे। नहर में डूबने से कुलविंदर सिंह निवासी गांव अलीके, जिला बठिंडा) की मौत हो गई। वही अन्य डूबते लोगों को पूर्व सैनिक हरजिंदर सिंह ने भगवान बन कर बचा लिया है वह कारगिल युद्ध में हिस्सा लिए थे।
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो अचानक असंतुलित हो कर नहर में जा गिरी, जिसके बाद लोगों का संभालना मुश्किल हो गया था। इस दौरान लोगों को समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हो रहा है और पानी में गिरने के बाद किसी तरह लोग बाहर निकाने की कोशिश करने लगे। वही चालक गुरलाल सिंह, पुष्पिंदर सिंह, बलकार सिंह, जसविंदर सिंह व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। गांव अलीके के रहने वाले सभी लोग गैस पाइप बिछाने का काम करते थे जो बठिंडा से रोपड़ जा रहे थे। सभी कमाने निकले थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

सैनिक ने बचाई जान
बहिलोलपुर गांव के पूर्व सैनिक हरजिंदर सिंह अपने परिवार के साथ स्कॉर्पियो के पीछे ही चल रहे थे, इस दौरान ही वह नहर में गाड़ी को गिरते देखे और लोगों को बचाने लगे रुक गए। पूर्व सैनिक और उनके बेटों ने नहर में गिरे लोगों को निकलने में बड़ी मदद की। घटना की सूचना मिलते ही थाना मुखी हरविंदर सिंह और चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और नहर में गिरे श्रमिकों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
- TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा लागू करने कर रहे विचार
- ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा: आगरा-झांसी रेल खंड पर झेलम एक्सप्रेस ने ली रेलवे JE की जान, महकमे में मचा कोहराम
- गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर किन्नरों का 2 घंटे हंगामा; दो ने खाई चूहामार दवाई, पुलिस बनी रही तमाशबीन
- ‘मुमताज’ ने ‘मनीष’ बनकर युवती को फंसाया, बीच सड़क पर धुनाई; VIDEO वायरल
- CG Teacher Transfer: बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला, आपसी सहमति से हुआ ट्रांसफर, देखें जंबो लिस्ट…

