राकेश कथूरिया, कलायत. बैठक के दौरान एसडीएम अजय हुड्डा ने ड्रेनों की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने, जलभराव की संभावित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने तथा आमजन से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मानसून के दृष्टिगत सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने कार्यों का नियमित निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा जहां किसी प्रकार की बाधा या विशेष कार्रवाई की आवश्यकता हो, उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि ड्रेनों की सफाई एवं अन्य विकासात्मक व रखरखाव संबंधी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा कार्यों की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराते रहें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित विभाग निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
- यूपी में Ola-Uber से Swiggy-Zomato तक के लिए नया नियम, लाइसेंस के बिना नहीं चलेगा कारोबार
- शादी का झांसा देकर दो नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म, न्यायालय ने युवक को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
- UPI पेमेंट पर MDR शुल्क पर भड़की कांग्रेस! व्यापारियों को बांटे ‘NO UPI – ONLY CASH’ के चश्मे, जताया विरोध
- Rajasthan Weather: मानसून की विदाई के साथ बढ़ी गर्मी, जैसलमेर सबसे गर्म, 3 शहरों में पारा 40 के पार
- रिटेलर को ₹2700, मरीज को ₹27000 में क्यों? SC ने सख्त टिप्पणी कर कहा- यह मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती हो रहा है



