राकेश कथूरिया, कैथल. एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम है। इसका उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसलिए सभी अधिकारी प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
एसडीएम संजय कुमार सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
समाधान शिविर के दौरान सेक्टर-20 निवासी दिलशेर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव कोटड़ा स्थित उनके खेत में स्थापित 10 किलोवाट क्षमता का सोलर पंप तूफान एवं बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। सोलर पंप की कई प्लेटें टूट गई। संबंधित कंपनी में शिकायत दी, लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुआ। इस शिकायत को डीडीए को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।
इसी प्रकार अंबाला रोड निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित गली में मोटरसाइकिलों एवं अन्य वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण रास्ता अवरुद्ध रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में कठिनाई होती है।
- CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

