बराड़ा। एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा सके।
एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के निवारण में अत्यंत प्रभावी सिद्घ हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हुआ है, जिससे समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और गति आई है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है।

एसडीएम ने बताया कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः: 10 से 12 बजे तक उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपमंडल के नागरिकों से अपील की है कि वे समस्या के समाधान के लिए निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करवाएं। समाधान शिविर में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन एवं अन्य संबंधित शिकायतों की मौके पर सुनवाई कर उनका समाधान किया जा रहा है।
- 32 महिलाओं की रिहाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, दरभंगा में जोरदार विरोध प्रदर्शन
- तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा… ‘Ramayana’ का नया इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, VFX और दमदार डायलॉग ने खींचा ध्यान
- रायपुर में गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, डेढ़ लाख छीनकर फरार हुए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की तैयारी: SUMAN रोडमैप 2030 के तहत बनेगी कार्ययोजना, 12 जिलों पर रहेगा विशेष फोकस
- पोर्टल खुलेगा या नहीं? लाडली बहना योजना पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, पूर्व पार्षद सुधा दुबे बोलीं- जनता को मिलें स्पष्ट जवाब!

