हेमंत गुर्जर, बागली (देवास) सतवास थाना क्षेत्र के मोहाई जागीर गांव में नाले में बहे 3 साल के मासूम अयनांश की तलाश आखिरकार खत्म हो गई है। SDRF की टीम लगातार नाले में सर्चिंग कर रही थी। टीम नाव से करीब 5 से 7 किलोमीटर तक तलाश करने के बाद पैदल भी नाले और झाड़ियों के आसपास सर्चिंग कर रही थी।
READ MORE: खेलते-खेलते नाले में समाया 3 साल का मासूम; 15 घंटे से सुराग नहीं, SDRF का रेस्क्यू जारी
इसी दौरान टीम लकड़ियों के सहारे पानी और आसपास के हिस्से को खंगालते हुए आगे बढ़ रही थी। तलाश के दौरान हादसे वाली जगह से करीब 3 किलोमीटर दूर अयनांश का शव पानी में दिखाई दिया, जिसके बाद SDRF की टीम ने उसे बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि अयनांश का घर घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर था और वह बच्चों के साथ टहलते हुए नाले की ओर चला गया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


