जालंधर। जालंधर में 15 अगस्त को लेकर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया है। शहर के चप्पे चप्पे में पुलिस तैनात है। आने जाने वाले लोगों के साथ साथ रेलवे बस स्टैंड और नाको पर भी सर्चिंग जारी है। किसी भी तहत के संदिग्ध लोगों को रोक कर पूछताछ की जा रही है। ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों की तालाशी ली गई। स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी के साथ पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एसपी सिटी-1, डीसीपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे। इस चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरों की जांच की गई। उन्होंने कहाकि 15 अगस्त को लेकर रेलवे की ओर से सारी तैयारियां की गई है।
किसी भी शरारती तत्व को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाई जा रही है। वहीं अधिकारियों को आरोपी को रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रेस करने को लेकर कुछ आदेश दिए गए।

स्पेशल डीजीपी शशि ने कहा कि 15 अगस्त और जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा ।के पुख्ता प्रबंध किए गए है। वहीं शहर के मेन एंट्री प्वाइंट सहित रेलवे स्टेशन पर पैनी नजर बनाई जा रही है। इस दौरान रेलवे ।स्टेशन पर एंट्री करने वाले और एग्जिट करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी कैमरों पर पैनी नजर बनाई जा रही है। रेलवे स्टेशन पर लगे कुछ पुराने सीसीटीवी कैमरों को लेकर कहा कि रेलवे स्टेशन का निर्माण करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
- इंटरनेशनल बौद्ध कॉन्क्लेव 2026 : 2,300 से ज्यादा बौद्ध श्रद्धालुओं ने लिया भाग, थाइलैंड, जापान, म्यांमार, भूटान और नेपाल से पहुंचे विशेषज्ञ, 3000 करोड़ का मिला निवेश
- 1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की मौत, बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में अंतिम सांस ली
- शोभापुर पहाड़ी काटने पर एक्शन: गूगलअर्थ की डिजिटल इमेज को बनाया सबूत, कॉलोनाइजर अभिलाष तिवारी समेत 7 लोगों पर 4.8 करोड़ का जुर्माना
- Naxalites Surrender News : हैदराबाद में माओवादियों का बड़ा सरेंडर, बटालियन-1 कमांडर सोढ़ी केसा समेत 14 ने डाले हथियार
- बाबा’राज’ में बचना मुश्किल है! बड़ी आतंकी साजिश को UP ATS ने किया नाकाम, पाकिस्तान से संचालित गिरोह का हुआ भंडाफोड़

