जालंधर। जालंधर में 15 अगस्त को लेकर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया है। शहर के चप्पे चप्पे में पुलिस तैनात है। आने जाने वाले लोगों के साथ साथ रेलवे बस स्टैंड और नाको पर भी सर्चिंग जारी है। किसी भी तहत के संदिग्ध लोगों को रोक कर पूछताछ की जा रही है। ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों की तालाशी ली गई। स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी के साथ पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एसपी सिटी-1, डीसीपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे। इस चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरों की जांच की गई। उन्होंने कहाकि 15 अगस्त को लेकर रेलवे की ओर से सारी तैयारियां की गई है।
किसी भी शरारती तत्व को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाई जा रही है। वहीं अधिकारियों को आरोपी को रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रेस करने को लेकर कुछ आदेश दिए गए।

स्पेशल डीजीपी शशि ने कहा कि 15 अगस्त और जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा ।के पुख्ता प्रबंध किए गए है। वहीं शहर के मेन एंट्री प्वाइंट सहित रेलवे स्टेशन पर पैनी नजर बनाई जा रही है। इस दौरान रेलवे ।स्टेशन पर एंट्री करने वाले और एग्जिट करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी कैमरों पर पैनी नजर बनाई जा रही है। रेलवे स्टेशन पर लगे कुछ पुराने सीसीटीवी कैमरों को लेकर कहा कि रेलवे स्टेशन का निर्माण करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
- अवैध संबंध का दर्दनाक अंजाम: देवर के इश्क में अंधी महिला ने दो मासूमों संग कुएं में कूदकर दी जान
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप, हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी और नंदनी की घातक गेंदबाजी से मिली जीत
- चुनाव आयोग से सपा की गुहार: ‘आगरा में BJP प्रत्याशी के समर्थकों को मिली पोलिंग ड्यूटी’, जानिए पूरा मामला
- डीग में 13 साल के जुड़वा भाइयों की हत्या, मां गिरफ्तार
- कोटा में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चार बच्चों की तलाश में SDRF-NDRF तैनात

