Dharm Desk – ज्येष्ठ माह में आने वाला बड़ा मंगल न केवल आस्था का पर्व है, बल्कि यह विशेष रूप से मंगल दोष से पीड़ित लोगों के लिए अत्यंत लाभ देने वाला माना जाता है. 12 मई को पड़ने वाला दूसरा बड़ा मंगल भक्तों के लिए खास अवसर लेकर आ रहा है. जब सही विधि से पूजा और व्रत करने से जीवन की बाधाएं दूर हो सकती हैं.

ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है, जो हनुमान जी को समर्पित होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी माह में भगवान श्री राम और हनुमान जी का प्रथम मिलन हुआ था, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है. जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है या मंगल ग्रह कमजोर होता हैं. उन्हें बड़े मंगल का व्रत अवश्य रखना चाहिए. खासकर वे लोग, जिनके विवाह में देरी हो रही है, दांपत्य जीवन में तनाव है या बार-बार बाधाएं आ रही है. उनके लिए यह व्रत अत्यंत लाभकारी माना गया है.

भक्तों को इन मंत्रों का जाप करना चाहिए

इस दिन श्रद्धालु हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें और ओम क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. साथ ही सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाने से बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. नकारात्मकता दूर करने के लिए इस दिन बूंदी या बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ करें. सुंदरकांड का पाठ करने से मंगल देव और हनुमान जी दोनों की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.