MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। सीएम आज भी केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री की कल सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात हुई थी।

CM के आज के कार्यक्रम

तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 10:45 बजे दिल्ली वीआईपी गेस्ट हाउस से एनएएससी कॉम्प्लेक्स पहुंचेंगे। 10:45 बजे पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:25 बजे दिल्ली से भोपाल आएंगे। दोपहर 1:50 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 3:20 बजे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। सीएम डॉ मोहन उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश के चीते बढ़ाएंगे गुजरात की शान

मध्यप्रदेश के चीते अब गुजरात की शान बढ़ाएंगे। ‎पहली बार चीतों की अंतरराज्यीय शिफ्टिंग होगी। कूनो के चार चीते गुजरात के कच्छ जाएंगे। ‎फिलहाल चीतों को नौरादेही में बसाने पर ब्रेक लग गया है। एमपी अब ‎‎गुजरात को दो नर, दो मादा चीते देगा। ‎राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और चीता प्रोजेक्ट स्टीयरिंग कमेटी ने इसे मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि ‎कूनो और गांधीसागर के बाद चीतों को मध्य प्रदेश के ही नौरादेही (वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व) में बसाने की तैयारी थी।

इंदौर में पानी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

इंदौर में आज कांग्रेस पानी को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी शामिल होंगे। इंदौर के अंदर भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराता जा रहा है। इसी को लेकर शहर का मुख्य केंद्र राजवाड़ा पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और धरना दिया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m