SECR News : प्रतीक चौहान. आपने फिल्मों में ट्रेन को रोकने के कई तरीके देखें होंगे. इन्हीं फिल्मों से आइडिया लेकर छत्तीसगढ़ में चलती ट्रेन को रोककर कोयला चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक देश में अब तक ऐसे कोयला चोरी का मामला सामने नहीं आया है.


दरअसल बैकुंठपुर के पास चलती ट्रेन से कोयला चोरी करने का एक फिल्मी प्लान बनाया गया. नाबालिग आरोपी ने सिग्नल के ऊपर कपड़ा ढक दिया, जिसके कारण ट्रेन के ड्राइवर को सिग्नल नजर नहीं आया और किसी हादसे के आभास में ड्राइवर ने मालगाड़ी रोक दी.
इसके बाद आरोपियों ने मालगाड़ी में चढ़कर कोयला चोरी कर लिया. ये कोयला ईटा भट्टा में बेच दिया गया. ट्रेन जैसे ही रूकी ड्राइवर ने वॉकी-टॉकी से इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी कि उसे सिग्नल दिखाई नहीं दे रहा है. ये सुनते ही स्टेशन मास्टर ने संदेश आगे उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया. आनन-फानन में कंट्रोल रूम से सिग्नल की जांच की तो सिग्नल ऑन मिला. कंट्रोल रूम से मैसेज मिलने के बाद ट्रेन को रवाना करवाया गया.
सुबह जब जांच हुई तो पता चला कि सिग्नल में कपड़ा ढका हुआ था और वहां कोयला गिरा मिला. इससे ये साफ हो गया कि अज्ञात लोगों ने कोयला चोरी करने के लिए सिग्नल में कपड़ा ढक दिया और फिर ट्रेन रोककर फिल्मी स्टाइल में इसे चोरी किया गया.
इसके बाद आरपीएफ चोरों की तलाश में एक्टिव हुई. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के उच्च पदस्थ आरपीएफ सूत्र बताते है कि आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई है और इस घटना को अंजाम देने में 1 नाबालिग मास्टर माइंड और उसके दो दोस्त समेत कोयला खरीदने वाले रिसीवर को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे अब पूछताछ करने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा. लेकिन इस अनोखी चोरी की चर्चा पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

