नितिन नामदेव, रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में आयोजित 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम को राजधनी रायपुर लौट आए। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने पत्रकारों से चर्चा किया और बैठक को सार्थक बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्यों के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर कहा कि चार राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य केंद्र के सहयोग के साथ टीम भावना में हमें विकास कार्य करना है। परिषद की बैठक सार्थक रही।

narayana

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने केंद्र सरकार का सहयोग नहीं किया। केंद्र सरकार पहले से ही नक्सलवाद का अंत चाहती थी।

सुरक्षा कैंप बनेंगे सेवाडेरा

बस्तर के सुरक्षा कैंपों को “सेवाडेरा” के रूप में विकसित किए जाने के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि 200 सुरक्षा कैंपों में से 70 कैंपों में सेवाडेरा खोला जाएगा। इसकी शुरुआत आज एक कैंप से कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सेवाडेरा के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार समेत अनेक फायदे मिलेंगे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H