आशुतोष तिवारी, जगदलपुर/झारखंड। झारखंड के हजारीबाग और छतरा जिले की सीमा पर स्थित जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कोबरा (COBRA) बटालियन के जवानों ने अब तक 4 नक्सलियों को मार गिराया है। घटना स्थल से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह ऑपरेशन कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश में चलाया जा रहा है, जिसे झारखंड में नक्सलियों का सबसे बड़ा कमांडर माना जाता है। खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरा के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

मौके पर मौजूद कोबरा जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ अभी भी जारी बताई जा रही है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य मिसिर बेसरा को पकड़ना या निष्क्रिय करना है, जो लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

