रामनगर। विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मानसून सीजन के आगमन के साथ सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए छह रेंजों में प्रतिदिन 600 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में मानसून गश्त की जा रही है। वनकर्मी संवेदनशील इलाकों पर नजर रख रहे हैं।
मानसून सीजन में पेट्रोलिंग महत्वपूर्ण
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (CTR) के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने कहा कि 15 जून से मानसून सीज़न की शुरुआत हो जाती है। हमारे यहां एक ऑपरेशन मानसून चलाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि बारिश के समय हमारे जो रास्ते टूट जाते हैं, चौकियों का संपर्क टूट जाता है, ऐसे में पेट्रोलिंग महत्वपूर्ण हो जाता है। ताकि कोई शिकार की घटना न हो पाए।
READ MORE: हत्या या फिर… अलीनगर थाने में तैनात होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
वन्यजीव संरक्षण पर पूरा फोकस
वन अधिकारियों का कहना है कि जंगल की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा सैटेलाइट आधारित मॉनिटरिंग और आधुनिक संचार प्रणाली के जरिए संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पर्यटन गतिविधियां सीमित होने के बाद विभाग का पूरा फोकस जंगल की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित हो गया है।

