मुकेश मेहता, बुधनी। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें मंदिर परिसर के भीतर एक कार को परिक्रमा मार्ग पर घुमाते हुए देखा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र में स्थित सलकनपुर धाम में कड़ी सुरक्षा और पहरेदारी के बावजूद किसी वाहन का इस तरह मंदिर परिसर तक पहुंचना और परिक्रमा मार्ग पर घूमना बेहद चिंताजनक है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कार मंदिर के सामने के क्षेत्र में घूम रही है, जहां आमतौर पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना और परिक्रमा करते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘सेक्स वर्क के लिए संपर्क करें…’, नाबालिग की अश्लील फोटो-चैटिंग वायरल करने वाला छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, जम्मू कश्मीर में MP की युवती से की थी दोस्ती

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो हालिया नवरात्रि का है या फिर किसी अन्य समय का। साथ ही यह भी सामने आया है कि कार चालक ने खुद वीडियो बनाया और किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पूरे मामले में मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: आस्था के रंग में रंगने को तैयार सलकनपुर: मां विजयासन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां पूरी, घट और ज्योति स्थापना के साथ शुरू होगा पावन पर्व

बड़ा सवाल

वहीं प्रसिद्ध सलकनपुर धाम में इस तरह के वीडियो सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। आखिर इतनी सख्त सुरक्षा के बीच मंदिर परिसर में वाहन कैसे पहुंचा ? क्या श्रद्धालुओं की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है ?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m