​अनिल मालवीय, सीहोर। जिले के ग्राम काहिरी डैम के पास अचानक गैस रिसाव होने की सूचना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल बिना किसी देरी के मौके के लिए रवाना हो चुका है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रिसाव के कारण और उसकी प्रकृति का सटीक पता पुलिस और बचाव दल के पहुंचने के बाद ही साफ हो पाएगा।

​स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को सुरक्षित करने की तैयारी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। पुलिस और राहत टीम के पहुंचने पर स्थिति पर पूरी तरह से काबू पाने के प्रयास किए जाएंगे।

मामले में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि काहिरी डैम के पास क्लोरीन गैस रिसाव की सूचना है। बताया गया है कि जिस जगह गैस का रिसाव हुआ है वहां फिल्टर प्लांट है। चार लोगों को गैस का प्रभाव भी पड़ा है। सूचना के बाद रेस्क्यू टीम मौके के लिए भेजी गई है डॉक्टर का दल, एसडीईआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंच रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m