कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सवर्ण समाज समन्वय समिति यानी S4 के बैनरतले सवर्ण समाज की बड़ी गोष्ठी होने जा रही। कार्यक्रम में S4 के संस्थापक और शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज भी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
22 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजन
दरअसल ग्वालियर में सवर्ण समाज समन्वय समिति यानी S4 को गोष्ठी करने कि जिला प्रशासन से सशर्त अनुमति मिल गयी है। आगामी 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे यह आयोजन होने जा रहा है। जिला प्रशासन और आयोजकों के बीच लम्बी जिरह के बाद आखिरकार यह अनुमति मिली है। शहर के एक स्थानीय गार्डन में आयोजित होने जा रहे इस आयोजन में हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। विचार गोष्ठी में S4 के संस्थापक शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज भी मुख्य वक्ता के रूप में आ रहे है।
जातिगत आरक्षण खत्म करने की मांग
इसके साथ ही पूर्व प्रधान आयुक्त केंद्र सरकार डॉ अनूप श्रीवास्तव,पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री,राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना से डॉ राज शेखावत,राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना महिपाल सिंह,अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से राजीव सिंह चौहान भी इसमें मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम के व्यवस्थापक अखिलेश पांडे ने बताया कि इस गोष्ठी में UGC के नए नियमों को समाप्त करने, हरिजन एक्ट के दुरुपयोग को रोकने के साथ ही जातिगत आरक्षण खत्म करने की मांग की जाएगी।

