भुवनेश्वर : वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री समीर दे का आज कटक के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।
वे किडनी संक्रमण से पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से सीडीए क्षेत्र के निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उनका इलाज चल रहा था।
वरिष्ठ बीजेडी नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि दे का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
दिग्गज भाजपा नेता 1995 से 2004 के बीच कटक सीट से तीन बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे।
उन्होंने 2000 से 2009 तक ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गठबंधन सरकारों में मंत्री के रूप में भी काम किया था।वे 2000 से 2004 तक ओडिशा में शहरी विकास मंत्री और 2004 से 2009 तक उच्च शिक्षा मंत्री थे।

- पढ़ाई का तनाव या गेमिंग का जाल? NEET की तैयारी करने वाला छात्र निकला खुद का ‘किडनैपर’, ऐसे खुला राज
- शिवपुरी में बेखौफ बदमाश: युवती से बीच सड़क की छेड़छाड़ और मारपीट, Video वायरल
- अनंत सिंह का अंत करीब! विधायकी छीनने की तैयारी, उमेश सिंह कुशवाहा ने विधानसभा सचिव को सौंपे सबूत
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश
- BJP की कोर कमेटी में क्या-क्या तय? राज्यसभा उम्मीदवार से लेकर एक लाख की रैली तक, जानें बड़े फैसले
