चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर राजा वड़िंग, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद गुरजीत सिंह औजला, पंजाब पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल और नवजोत कौर सिद्धू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
जोशी ने हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की थी। अनिल जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें तरनतारन से विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बना सकती है।
अकाली दल के लिए बड़ा झटका
अनिल जोशी अकाली दल में एक प्रमुख हिंदू चेहरा थे और पार्टी के उपाध्यक्ष पद पर थे। उनके पार्टी छोड़ने को अकाली दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जोशी इससे पहले भारतीय जनता पार्टी में थे और अमृतसर उत्तरी विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री के रूप में भी सेवाए दी।

किसान आंदोलन के समर्थन में छोड़ी थी भाजपा
2021 में किसान आंदोलन के समर्थन को लेकर भाजपा के साथ मतभेदों के कारण जोशी ने पार्टी छोड़कर अकाली दल में शामिल होने का फैसला किया था। अब उनके कांग्रेस में शामिल होने से पंजाब की सियासत में नया मोड़ आ सकता है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
