अमृतसर। पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा आज शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्हें भाजपा में शामिल करवाने की जिम्मेदारी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा निभाएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से राजनीतिक दलों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
भाजपा नेता विनीत जोशी के अनुसार, जगदीप चीमा के परिवार की चार पीढ़िया शिरोमणि अकाली दल की राजनीति से जुड़ी रही हैं। उनके पिता रणधीर सिंह चीमा पंजाब में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे और पचास वर्षों तक शिरोमणि अकाली दल के सदस्य रहे।
उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर फतेहगढ़ साहिब से 2012 और 2022 का चुनाव भी लड़ा है। जगदीप सिंह चीमा को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पार्टी में शामिल करेंगे। समारोह के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मौजूद रहेंगे।
- राजधानी में लव जिहाद का मामला: युवती ने मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर दोस्ती और शादी करने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों को 32 महीने का पेंशन एरियर देने का आदेश, राज्य सरकार का परिपत्र निरस्त
- बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, स्कूल-आंगनबाड़ी दो दिन बंद रखने के आदेश
- सेंट्रल जेल में कैदी की मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, डीजीपी और गृह सचिव को किया तलब, हाईकोर्ट के 1 लाख रुपये मुआवजे को बताया अपर्याप्त
- 53 करोड़ की बोलियों ने मचाई सनसनी! इंदौर के चातुर्मास में कलश स्थापना के लिए लगी रिकॉर्ड बोली, करोड़ों की घोषणाओं ने खड़े किए कई सवाल


