एसआर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धरनावदा थाना क्षेत्र के रुठियाई कस्बे में एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले पति-पत्नी के शव बंद कमरे में मिले हैं। पति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि पत्नी का शव पास ही जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। दोनों के शव 3 से 4 दिन पुराने बताए जा रहे हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
READ MORE: सिंगरौली के जंगल में मिला छात्र का शव: घर से बिना बताए बाहर निकला था किशोर, गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन में लगाई आग
प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगा ली। मृतक महिला के गर्भवती होने की भी आशंका जताई जा रही है। दोनों ने घर से भागकर शादी की थी और काफी समय से रुठियाई के एट भट्टों पर मजदूरी कर रहे थे।
READ MORE: महिलाओं की अंडरगारमेंट चोरी: रुपये-जेवर छोड़ रस्सी पर सूख रहे इनर वियर लेकर फरार, CCTV में कैद हुआ चोर
घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन शुरुआती जांच में हत्या के बाद आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। फ़िलहाल इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और सभी एंगल से पड़ताल की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

