रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में देर रात गोली मारकर युवक की हत्या ने पूरे शहर को दहला दिया। थाना कोतवाली क्षेत्र की सिद्धार्थ कॉलोनी में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

5 हथियारबंद बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी

जानकारी के अनुसार, विशाल कुशवाहा निवासी गल्ला मंडी के पास, एक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान सिद्धार्थ कॉलोनी में पहले से घात लगाकर बैठे करीब पांच हथियारबंद बदमाशों ने उस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

आकांक्षा जैन, एसडीओपी दतिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m