अमित मकोड़ी, आष्टा। एमपी के आष्टा में बगैर ग्राम में बापचा के नाले में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। जिसका शव नाले में मिला। प्रत्यक्षदर्शी ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
ग्रामीणों के भेजे गए वीडियो के हिसाब से युवक के बाएं कान के नीचे घाव का निशान है और मुंह से जीभ का फटा हुआ हिस्सा दिखा। दाई तरफ आंख का हिस्सा दबा पाया गया और कलाई पर घाव भी थे। इस मामले में टीआई से चर्चा की गई तो उन्होंने पॉइज़निंग का हवाला दिया और कहा कि चूहा मार दवाई का रेपर मिला है।

