रेणु अग्रवाल, धार। कुक्षी नगर के सुतार मोहल्ले में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक मकान में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान घर के एक सदस्य ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुक्षी थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। हथियारों की नोक पर हुई वारदात के बाद क्षेत्र में दहश्त का माहौल है।
घर के सदस्यों को बंधकर बनाकर की वारदात
मकान मालिक कैलाश मनावरिया के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे 6-7 अज्ञात हथियारबंद बदमाश पीछे की ओर से घर में दाखिल हुए। घर में घुसते ही बदमाशों ने परिवार के सदस्यों पर फलिया, तीर-कमान सहित अन्य हथियार तानकर उन्हें बंधक बना लिया और चोरी करने लगे। इसी दौरान परिवार के पुत्र प्रकाश मनावरिया ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया और उन पर पलटवार किया। इस दौरान प्रकाश और एक बदमाश के बीच संघर्ष हुआ जिसमें प्रकाश गंभीर रुप से घायल हो गया, उसे सिर और अन्य हिस्सों में चोटो आई है।
परिवार के मुताबिक बदमाश घर से सोने के आभूषण और नगदी सहित करीब डेढ लाख रुपये से अधिक का समाान चोरी कर फरार हो गए है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

