सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमई ग्राम में उस समय हड़कंप मच गया, जब गाँव के ही अभिबरन सिंह की लाश नदी किनारे पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना लंघाडोल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा है या फिर किसी साजिश का नतीजा। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m